
Nidhin Valsan
निधिन वल्सन वर्तमान में दिल्ली में पुलिस उपायुक्त के पद पर कार्यरत हैं। यह उनकी पहली पुस्तक है, जो कैंसर से उनकी लड़ाई और आयरनमैन बनने की उनकी यात्रा का एक सशक्त विवरण प्रस्तुत करती है। आई.पी.एस. 2012 बैच के ए.जी.एम.यू.टी. कैडर के अधिकारी वल्सन मूलतः केरल के रहने वाले हैं। गोवा में उनकी असाधारण सेवा के लिए उन्हें मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पदक और पुलिस महानिदेशक डिस्क से सम्मानित किया गया। एन.आई.टी. कालीकट के पूर्व छात्र वल्सन को उनकी विकास यात्रा, नेतृत्व और योगदान हेतु प्रतिष्ठित 'एल्यूमनी अवॉर्ड फॉर इमर्जिंग एल्यूमनी लीडर' से सम्मानित किया गया।
<br><br>
ए.सी.पी. (दक्षिण पूर्वी दिल्ली) के रूप में उन्होंने असाधारण दक्षता और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करते हुए चोरी हुए इलेक्ट्रॉनिक्स को बहुत तीव्र गति से बरामद करने के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान पाया। लक्षद्वीप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने प्रशासक के सचिव, लक्षद्वीप विकास निगम लिमिटेड के एम.डी. और पुलिस प्रमुख सहित प्रमुख पदों पर कार्य किया। बाद में उन्होंने एस.पी. क्राइम और एस.पी. उत्तरी गोवा के रूप में कार्य किया और गोवा में अपने कार्यकाल के दौरान कानून प्रवर्तन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।