
अजीत झा
अजीत झा दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज में इतिहास में सहायक प्रोफेसर हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग से स्नातकोत्तर और पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. झा एक समर्पित शिक्षक होने के साथ- साथ अथक रूप से शोध कार्य करते रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप प्रतिष्ठित पत्रिकाओं और कृतियों में उनके कई लेख प्रकाशित हुए। उन्होंने हाल ही में चेंजिंग कॉम्प्लेक्शन्स ऑफ डेल्ही: ए स्टडी ऑफ झुग्गी-झोपड़ी क्लस्टर एंड कल्चरल ट्रांजिशन नामक पुस्तक का सह-लेखन किया है, जो दिल्ली विश्वविद्यालय नवाचार परियोजना का एक हिस्सा था। उनकी रुचि के अन्य विषयों में धर्म, क्षेत्रीय इतिहास और संस्कृति शामिल हैं।