
तेजी ग्रोवर
तेजी ग्रोवर जन्म 7 मार्च 1955 को, पठानकोट में। चंडीगढ़ में कई वर्ष तक एक कॉलेज में अंग्रेज़ी पढ़ाने का काम छोड़ इन दिनों मध्य प्रदेश के शहर होशंगाबाद में आवास। लेखन के अलावा पेंटिंग करना, बच्चों के साहित्य का सम्पादन, संकलन, अनुवाद और सृजन, नर्मदा जी के सान्निध्य में। पताः मुख्य डाकघर के पास, कोठी बाज़ार, होशंगाबाद-461001 | ईमेल : tejigrover@yahoo.co.in किताबें : जैसे परम्परा सजाते हुए (तीन कवियों का सहयोगी संकलन), पराग प्रकाशन 1981; यहाँ कुछ अँधेरी और तीखी है नदी (कविता संग्रह), भारती भाषा प्रकाशन 1983; लो कहा साँवरी (कविता संग्रह), नेशनल पब्लिशिंग हाऊस 1994; अन्त की कुछ और कविताएँ (कविता संग्रह), वाणी प्रकाशन 2000 ; नीला (उपन्यास), वाणी प्रकाशन 1999; मैत्री (कविता संग्रह), सूर्य प्रकाशन मन्दिर, बीकानेर 2008; सपने में प्रेम की सात कहानियाँ (कहानी संग्रह), वाणी प्रकाशन 2009; तेजी और रुस्तम की कविताएँ, हार्पर कॉलिंज इण्डिया, 2009 अनुवाद : भूख (नावजी लेखक क्नुत हाम्सुन का उपन्यास) वाणी प्रकाशन 2004; पान (क्नुत हाम्सुन का उपन्यास) वाणी प्रकाशन 2003; बर्फ की खुशबू (स्वीडी कविता का संकलन) वाणी प्रकाशन 2001; टूवे ओल्गा ऑरोरा (स्वीडी कवि लार्श लुण्डक्विस्ट की कविताएँ), वाणी प्रकाशन 2006; हेड्डा गेव्लर (हेनरिक इब्सन का नाटक), वाणी प्रकाशन 2007; मास्टर बिल्डर (हेनरिक इब्सन का नाटक) वाणी प्रकाशन 2007: दस समकालीन नॉवजी कहानियाँ, वाणी प्रकाशन 2008; रुबी डी कवि आन यादरलुण्ड की कविताएँ, सूर्य प्रकाशन मन्दिर, बीकानेर 2008; मृत्युरोग, फ़्राँसीसी लेखक मार्गीत ड्यूरास का उपन्यास, वाणी प्रकाशन 2010 | 1989 में भारतभूषण अग्रवाल स्मृति पुरस्कार, 2003 में रजा फाउण्डेशन फेलोशिप, 1995-1997 के दौरान प्रेमचन्द सृजनपीठ, उज्जैन की अध्यक्षता और वरिष्ठ कलाकारों हेतु नेशनल कल्चरल फेलोशिप ।