कबीर संजय

कबीर संजय

"कबीर संजय 10 जुलाई 1977 को इलाहाबाद में जन्मे कबीर संजय का मूल नाम संजय कुशवाहा है। उन्होंने पढ़ाई-लिखाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की। इलाहाबाद के साहित्यिक-सांस्कृतिक माहौल का उन पर गहरा असर रहा है। कथाकार रवीन्द्र कालिया के सम्पादकत्व में इलाहाबाद से निकलने वाली साप्ताहिक पत्रिका 'गंगा यमुना' में उनकी पहली कहानी 1996 में प्रकाशित हुई। तब से ही तद्भव, नया ज्ञानोदय, बनास जन, पल प्रतिपल, लमही, बहुवचन, कादंबिनी, वर्तमान साहित्य, इतिहास बोध, दैनिक हिन्दुस्तान जैसे पत्र-पत्रिकाओं में कहानियाँ प्रकाशित होती रही हैं। नया ज्ञानोदय में प्रकाशित कहानी 'पत्थर के फूल' का लखनऊ में मंचन। समय-समय पर कविताएँ भी प्रकाशित होती रही हैं। कहानी संग्रह 'सुरख़ाब के पंख' प्रकाशित। इस कहानी संग्रह पर प्रथम रवीन्द्र कालिया स्मृति सम्मान से पुरस्कृत। साहित्य के अलावा सामाजिक-राजनीतिक गतिविधियों में भी शामिल रहे है। फ़िलहाल, साहित्य और पत्रकारिता में रमे हुए हैं। पर्यावरण और वन्यजीवन भी उनके लेखन के मुख्य विषय हैं। इस विषय पर फेसबुक पेज 'जंगलकथा' का संचालन। ईमेलः sanjaykabeer@gmail.com "

Books from the Author

Subscribe to Padhega India Newsletter!

Step into a world of stories, offers, and exclusive book buzz- right in your inbox! ✨

Subscribe to our newsletter today and never miss out on the magic of books, special deals, and insider updates. Let’s keep your reading journey inspired! 🌟