
माधव कौशिक
माधव कौशिक - जन्म: 1 नवम्बर, 1954 को भिवानी, हरियाणा में। शिक्षा: एम.ए. (हिन्दी), बी.एड., अनुवाद में स्नातकोत्तर डिप्लोमा। प्रमुख प्रकाशन: 'आईनों के शहर में', 'किरण सुबह की', 'सपने खुली निगाहों के', 'हाथ सलामत रहने दो', 'आसमान सपनों का', 'नयी सदी का सन्नाटा', 'सबसे मुश्किल मोड़ पर', 'सूरज के उगने तक', 'अंगारों पर नंगे पाँव' (ग़ज़ल-संग्रह); 'सुनो राधिका', 'लौट आओ पार्थ' (खण्ड काव्य); 'मौसम खुले विकल्पों का', 'शिखर सम्भावना के' (नवगीत संग्रह); 'ठीक उसी वक़्त' (कहानी-संग्रह); 'खिलौने माटी के', 'आओ अम्बर छू लें' (बाल साहित्य); 'नवगीत की विकास यात्रा' (आलोचना); 'हरियाणा की प्रतिनिधि कविता' (सम्पादन) एवं दो पुस्तकों का अनुवाद। सम्मान: विश्व हिन्दी सम्मेलन, नयी दिल्ली द्वारा 'सहस्राब्दि सम्मान' (2000), हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग द्वारा 'राजभाषा रत्न' (2003), हरियाणा साहित्य अकादेमी द्वारा 'बाबू बालमुकुन्द गुप्त सम्मान' (2005), 'अखिल भारतीय बलराज साहनी पुरस्कार' (2006) I