अशोक भौमिक

अशोक भौमिक

अशोक भौमिक - 31 जुलाई, 1953 को नागपुर में जन्मे अशोक भौमिक देश के मशहूर चित्रकारों में से एक हैं। पिछले चार दशकों में देश-विदेश में इनकी कई एकल चित्र प्रदर्शनियाँ लगी और सराही गयी। बहुमुखी प्रतिभा के धनी अशोक भौमिक साहित्यकार, रंगकर्मी और मूर्तिकार भी हैं। इनकी शिक्षा लखनऊ, कानपुर में हुई। काम के सिलसिले में आज़मगढ़ और इलाहाबाद के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के गाँवों-क़स्बों से गहरा नाता रहा। सत्तर और अस्सी के दशक के राजनैतिक कविता पोस्टर आन्दोलन से सघन रूप से जुड़े अशोक भौमिक पोस्टर को एक कला के रूप में स्थापित करने की दिशा में सक्रिय रहे हैं। इधर के दिनों में अशोक भौमिक छोटे-छोटे शहरों और क़स्बों में अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से चित्तप्रसाद, जैनुल आबेदिन, कमरुल हसन, सोमनाथ होर सादेकैन सरीखे प्रगतिशील चित्रकारों को जनता से परिचित करने के महत्त्वपूर्ण काम में निरन्तर जुटे हुए हैं। 'आइस-पाइस' (कहानी-संग्रह), 'बादल सरकार : व्यक्ति और रंगमंच' (जीवनी), 'मोनालिसा हँस रही थी', 'शिप्रा एक नदी का नाम है' (उपन्यास), 'समकालीन भारतीय कला : हुसैन के बहाने' (कला पर लेखों का संग्रह), 'अकाल की कला और जैनुल आबेदिन' (जीवनी) और 'ज़ीरो लाइन पर गुलज़ार' आदि अशोक भौमिक की अन्य प्रकाशित पुस्तकें हैं। फ़िलहाल अशोक भौमिक, रवीन्द्रनाथ ठाकुर और चित्तप्रसाद की चित्रकला पर दो महत्त्वपूर्ण पुस्तकों पर काम कर रहे हैं।

Books from the Author

Subscribe to Padhega India Newsletter!

Step into a world of stories, offers, and exclusive book buzz- right in your inbox! ✨

Subscribe to our newsletter today and never miss out on the magic of books, special deals, and insider updates. Let’s keep your reading journey inspired! 🌟