
विनय विश्वास
विनय विश्वास - (मूल नाम: विनय कुमार जैन) जन्म: 18 जुलाई, 1962 को दिल्ली में। दिल्ली विश्वविद्यालय से हिन्दी में एम.फिल. और पीएच.डी.। रचनाएँ: नवभारत टाइम्स, दैनिक हिन्दुस्तान, जनसत्ता, राष्ट्रीय सहारा, नया ज्ञानोदय, कादम्बिनी, नया पथ, समकालीन भारतीय साहित्य, इन्द्रप्रस्थ भारती, कथन, अनभै साँचा, गगनांचल, अपूर्व जनगाथा, व्यंग्य यात्रा, सारिका, दिनमान, इंडिया टुडे, समाज कल्याण, लमही, रेत पथ आदि पत्र-पत्रिकाओं में समय-समय पर प्रकाशित। 'पत्थरों का क्या है' (कविता-संग्रह) तथा 'आज की कविता' (आलोचना) प्रकाशित। वर्ष 2004 का 'साहित्यिक कृति सम्मान' तथा वर्ष 2014 का परम्परा 'ऋतुराज सम्मान'।