
प्रियदर्शन
प्रियदर्शन - जन्म: 24 जून, 1968। अंग्रेज़ी में एम.ए. (प्रथम श्रेणी), बीजे (प्रथम श्रेणी)। प्रकाशित पुस्तकें: ज़िन्दगी लाइव (उपन्यास); बारिश, धुआँ और दोस्त, उसके हिस्से का जादू (कहानी संग्रह); यह जो काया की माया है, नष्ट कुछ भी नहीं होता (कविता संग्रह); ग्लोबल समय में गद्य, ग्लोबल समय में कविता (आलोचना); ख़बर-बेख़बर (पत्रकारिता विषयक); नये दौर का नया सिनेमा (फ़िल्म); इतिहास गढ़ता समय (विचार)। अनूदित किताबें: उपन्यास 'ज़िन्दगी लाइव' का अंग्रेज़ी में अनुवाद। कविता संग्रह 'नष्ट कुछ भी नहीं होता' का मराठी में अनुवाद। अनुवाद: सलमान रुश्दी का 'मिडनाइट्स चिल्ड्रेन' (आधी रात की सन्तानें), अरुंधती रॉय का 'द ग्रेटर कॉमन गुड' (बहुजन हिताय), रॉबर्ट पेन का उपन्यास 'टॉवर्ड ऐंड डैम्ड' (क़त्लगाह), ग्रीन टीचर (हरित शिक्षक), के. विक्रम सिंह की किताब 'कुछ ग़मे दौरां', पोटर स्कॉट की जीवनी, अचला बंसल का थैंक्स एनीवे (बहरहाल धन्यवाद-मृदुला गर्ग और स्मिता सिन्हा के साथ)। सम्पादन: पत्रकारिता में अनुवाद (अरुण कमल और जितेन्द्र श्रीवास्तव के साथ), बड़े-बुजुर्ग (कहानी संग्रह)। सम्मान: स्पन्दन सम्मान 2008, टीवी पत्रकारिता के लिए हिन्दी अकादमी, दिल्ली का सम्मान, 2015, कुछ पुरस्कारों को लेने से इन्कार।