
जितेंद्र श्रीवास्तव
जितेन्द्र श्रीवास्तव - जन्म: 8 अप्रैल, 1974, सिलहटा, देवरिया (उ.प्र.)। शिक्षा: बी.ए. तक की पढ़ाई गाँव और गोरखपुर में। जे.एन.यू., नयी दिल्ली से हिन्दी साहित्य में एम.ए., एम.फिल. और पीएच.डी.। एम.ए. और एम.फिल. में प्रथम स्थान। प्रकाशन: 'इन दिनों हालचाल' (कथ्य-रूप पुस्तिका), 'अनभै कथा' और 'असुन्दर सुन्दर' (कविता संग्रह)। 'भारतीय समाज की समस्याएँ और प्रेमचन्द', 'भारतीय राष्ट्रवाद और प्रेमचन्द' और 'शब्दों में समय' (आलोचना)। हिन्दी के साथ-साथ भोजपुरी में भी लेखन प्रकाशन। कुछ कविताएँ, मराठी, ओड़िया और पंजाबी में अनूदित लम्बी कविता 'सोनचिरई' की कई नाट्य प्रस्तुतियाँ। पुरस्कार-सम्मान: हिन्दी अकादमी, दिल्ली का 'कृति सम्मान' (2004-05), उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान का 'रामचन्द्र शुक्ल पुरस्कार' (2006), 'भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार' (2006), उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान का 'विजयदेव नारायण साही पुरस्कार' (2007), भारतीय भाषा परिषद्, कोलकाता का 'युवा पुरस्कार' (2007) और डॉ. रामविलास शर्मा आलोचना सम्मान' (2007)।