
Gopal Godse
गोपाल गोडसे हिंदू महासभा के एक कार्यकर्ता थे। इन्हें गांधी-हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा मिली थी। ये प्रमुख अभियुक्त नाथूराम गोडसे के अनुज थे। अपने अंतिम दिनों तक उन्हें महात्मा गांधी के प्रति अपने रवैये पर कभी कोई अफ़सोस नहीं था, वे महात्मा गांधी को हिंदुस्तान के बँटवारे का दोषी व पक्षपाती मानते रहे! कट्टर देशभक्त हिंदू की छबि लेकर वे अंत तक कार्यरत रहे, वृद्धावस्था के समय भी वे भारतीय पुरातत्व एवं इतिहास के अध्ययन में व्यस्त थे। इन्होंने कई पुस्तकें लिखी हैं।