
Bankimchandra Chattopadhyay
बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय का जन्म 27 जून, 1838 ई. को बंगाल के 24 परगना जिले के कांठल पाड़ा नामक गाँव में एक संपन्न परिवार में हुआ था। बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय बांग्ला के शीर्षस्थ उपन्यासकार है। उनकी लेखनी से बांग्ला साहित्य तो समृद्ध हुआ ही है, हिंदी भी उपकृत हुई है। वे ऐतिहासिक उपन्यास लिखने में सिद्धहस्त थे। वे भारत के एलेक्जेंडर ड्यूमा माने जाते हैं। बंकिमचन्द्र के दिए 'वन्दे मातरम्' मंत्र ने देश के संपूर्ण स्वतंत्रता संग्राम को नई चेतना से भर दिया था, जो उन्होंने आनंद मठ में लिखा था।