
Balraj Sahni
हिंदी फिल्मों के प्रख्यात अभिनेता बलराज साहनी के बचपन का नाम युधिष्ठिर था। वे सुप्रसिद्ध लेखक भीष्म साहनी के बड़े भाई व चरित्र अभिनेता परीक्षत साहनी के पिता थे। वे विश्वप्रसिद्ध फिल्में धरती के लाल (1946), दो बीघा ज़मीन (1953), काबुलीवाला (1961) और गरम हवा के लिए जाने जाते हैं।साहनी की प्रथम पत्नी दमयंती उनकी 1947 की फिल्म गुडिया की नायिका थीं, उसी साल कम उम्र में उनकी मृत्यु हो गई। दो साल बाद, उन्होंने संतोष साहनी से विवाह किया। संतोष साहनी ने भी साहित्य और फिल्मी लेखन में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।