बोहनी - \nप्रस्तुत संग्रह की कहानियों की रचनाकार भूमिका द्विवेदी ने हिन्दी की समकालीन दुनिया में बड़ी तेज़ी से अपनी पहचान बनायी और लगातार लिखा। एक नये रचनाकार के लिए साहित्यिक परिदृश्य पर बने रहना ज़रूरी होता है। वह अंग्रेज़ी साहित्य की अध्येता रही हैं और हिन्दी साहित्य की अनुरागी भी। मेरी उम्मीद है कि उसने कई कालजयी लेखकों को पढ़ा होगा और अपनी सृजनात्मकता के विकासक्रम में कुछ ग्रहण कर सकेगी। उसकी कहानियाँ हमेशा पेचीदा विषय उठाती हैं और नायिका को बिना किसी आदर्शवादी मुलम्मे के प्रतिरोधी भूमिका में पेश करती हैं। मैं राइटर बनना चाहती हूँ लेखिका के स्कूली दिनों का भावोच्छ्वास है। इस लेखिका के पास जीवन के तिक्त-मधुर अनुभवों का भण्डार है जिसकी छोटी-सी झलक इस संग्रह में आ पायी है। ख़ुशी का विषय है कि भारतीय ज्ञानपीठ जैसे प्रतिष्ठित संस्थान ने इनकी प्रतिभा को पहचाना। भूमिका को यदि एक लम्बी पारी खेलनी है तो धैर्य के साथ रचनाशीलता में पैठ बनानी होगी।——ममता कालिया
भूमिका द्विवेदी - जन्मतिथि: 23 दिसम्बर, इलाहाबाद, उ.प्र.। शिक्षा: इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अंग्रेज़ी साहित्य में एम.ए.। दिल्ली विश्वविद्यालय से एम.फिल.। हिन्दी भाषा साहित्य की सभी प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में लगातार कहानियाँ एवं अन्य रचनाएँ प्रकाशित। उत्तर प्रदेश सरकार से मेधावी छात्र सम्मान प्राप्त। शतरंज, चित्रकला और दौड़ में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व। सम्पादन और अनुवाद कार्यानुभव। इलाहाबाद एवं लखनऊ दूरदर्शन केन्द्र में क़रीब पाँच वर्षों तथा ऑल इंडिया रेडियो में सात वर्षों तक जुड़ाव।
भूमिका दिवेदीAdd a review
Login to write a review.
Customer questions & answers