पानी - \nयुवा कहानीकार मनोज कुमार पांडेय का यह दूसरा कहानी संग्रह है। पहले कहानी-संग्रह 'शहतूत' की 'शहतूत' तथा 'सोने का सुअर' जैसी कहानियाँ पर्याप्त चर्चित हुई थीं।\nइस संग्रह की कहानियाँ निश्चित रूप से पहले कहानी-संग्रह से आगे की कहानियाँ हैं। इससे पता चलता है कि मनोज एक निश्चित दिशा में निरन्तर प्रगति कर रहे हैं। इस संग्रह में मनोज वैयक्तिकता से सामूहिकता की ओर बढ़े हैं। शीर्षक कहानी 'पानी' को कहानीकार बड़े कौशल से महज रिपोर्ताज़ होने से बचाकर एक गाँव पर आयी आपदा का मार्मिक विश्लेषण करता है।\nमनोज की अनेक कहानियों में यथार्थ और फ़ैंटेसी का संश्लिष्ट सम्मिश्रण मिलता है। 'जींस', 'पुरोहित जिसने मछलियाँ पालीं' तथा 'बूढ़ा जो शायद कभी था ही नहीं' ऐसी ही कहानियाँ हैं। 'और हँसो लड़की' कहानी आज की एक क्रूर तथा नृशंस सामाजिक वास्तविकता को दहलाने वाले ढंग से व्यक्त करती है। जिसे आज 'ऑनर किलिंग' कहा जा रहा है और जिसके सम्बन्ध में आज सत्ता और व्यवस्था मौन है। स्वयं सत्ता के विनाशकारी प्रपंच को बड़े शिल्पगत कौशल के साथ आत्मालाप के रूप में 'हँसी' कहानी दर्शाती है।\nमनोज की इन कहानियों में विषयवस्तु की दृष्टि से भी विविधता है और उसी के अनुरूप भाषा भी बदलती गयी है। इन कहानियों की सबसे बड़ी विशेषता है इनकी रोचकता।
मनोज कुमार पाण्डेय - प्रोफ़ेसर एवं अध्यक्ष के रूप में हिन्दी विभाग, कालीचरण पी जी कॉलेज, लखनऊ (लखनऊ विश्वविद्यालय) में कार्यरत । उपलब्धियाँ : बाईस वर्षों से उच्च शिक्षण संस्थानों में स्थायी रूप से अध्यापनरत, एक पुस्तक, यू.जी.सी. केयर लिस्टेड और पियर्ड रिव्यूड पत्रिकाओं में शोध-आलेख प्रकाशित । अन्तरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय संगोष्ठियों में सहभागिता के साथ शोध-पत्र वाचन । विभिन्न मंचों पर अध्यक्ष एवं विशिष्ट विद्वान अतिथि के रूप में सहभागिता । सम्पर्क सूत्र : आवास-मातायन, 4/1041ए, सेक्टर 4, विकास नगर, लखनऊ-226022 मो. : 9450365920 ई-मेल : manojkpandeyji@gmail.com
मनोज कुमार पाण्डेयAdd a review
Login to write a review.
Customer questions & answers