
रमाकांत रथ
रमाकान्त रथ - जन्म 30 दिसम्बर, 1934 को पुरी के निकट एक गाँव में। शिक्षा गाँव के स्कूल के अलावा रावेंशा कॉलेज, कटक में। 1957 में भारतीय प्रशासनिक सेवा से सम्बद्ध होकर भारत सरकार और उड़ीसा प्रदेश सरकार में सचिव एवं मुख्य सचिव सहित अनेक महत्त्वपूर्ण पदों पर 1992 तक कार्यरत रहे। साहित्य अकादेमी पुरस्कार (1978), सरस्वती सम्मान, सारला पुरस्कार आदि राष्ट्रीय महत्त्व के पुरस्कारों से सम्मानित। 'श्रीराधा' (खण्डकाव्य, भारतीय ज्ञानपीठ से प्रकाशित) सहित अब तक आठ काव्य-पुस्तकें प्रकाशित। देश-विदेश की अनेक भाषाओं में रचनाएँ अनूदित।