
आशापूर्णा देवी अनुवाद गीतालि भट्टाचार्य
आशापूर्णा देवी - (1909-1996) बंकिमचन्द्र, रवीन्द्रनाथ और शरतचन्द्र के बाद बांग्ला साहित्य-लोक में प्रतिष्ठित नाम। भारतीय ज्ञानपीठ से प्रकाशित उनकी रचनाएँ हैं—सुवर्णलता, बकुलकथा, प्रारब्ध, लीला चिरन्तन, दृश्य से दृश्यान्तर, न जाने कहाँ कहाँ और अविनश्वर (उपन्यास); किर्चियाँ एवं ये जीवन है (कहानी-संग्रह)। 'ज्ञानपीठ पुरस्कार', कलकत्ता विश्वविद्यालय के 'भुवन मोहिनी स्मृति पदक' और 'रवीन्द्र पुरस्कार' से सम्मानित तथा भारत सरकार द्वारा 'पद्मश्री' से विभूषित।