
प्रदीप जिलवाने
प्रदीप जिलवाने - जन्म: 14 जून, 1978, खरगोन (म.प्र.)। शिक्षा: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से हिन्दी साहित्य में एम.ए., पीजीडीसीए। फ़िलहाल म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण में कार्यरत। हिन्दी साहित्य की लगभग सभी प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में कहानियाँ एवं कविताएँ प्रमुखता से प्रकाशित। निरंजन श्रोत्रिय द्वारा सम्पादित 'युवा द्वाद्वश', लीलाधर मंडलोई द्वारा सम्पादित 'स्त्री होकर सवाल करती है...' आदि विभिन्न कविता-संकलनों में कविताएँ शामिल एवं प्रकाशित। स्थानीय और लोकप्रिय पत्रों में सांस्कृतिक एवं समसामयिक विषयों पर आलेख प्रकाशित। ब्लॉग लेखन में सक्रिय। 'जहाँ भी हो जरा-सी सम्भावना' (कविता-संग्रह) के लिए भारतीय ज्ञानपीठ के नवलेखन पुरस्कार से सम्मानित।