
प्रभात त्रिपाठी
प्रभात त्रिपाठी - जन्म: 14 सितम्बर, 1941, रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। शिक्षा: एम.ए., पीएच.डी., सागर विश्वविद्यालय। प्रकाशित कृति: कविता—खिड़की से बरसात, नहीं लिख सका मैं, आवाज़, जग से ओझल, सड़क पर चुपचाप, लिखा मुझे वृक्षों ने साकार समय में, बेतरतीब। कहानी—तलघर और अन्य कहानियाँ। उपन्यास—सपना शुरू, अनात्मकथा आलोचना प्रतिबद्धता और मुक्तिबोध का काव्य, रचना के साथ तथा पुनश्च। अनुवाद: 'समुद्र' (सीताकान्त महापात्र), 'सीताकान्त महापात्र की प्रतिनिधि कविताएँ', 'गोपीनाथ महान्ती की कहानियाँ', 'अपार्थिव प्रेम कविता' (हरप्रसाद दास) अनुवाद सभी ओड़िया से। सम्पादन: 'पूर्वग्रह' के प्रारम्भिक अंकों के सम्पादन में विशेष सहयोग। मध्य प्रदेश साहित्य अकादेमी की पत्रिका 'साक्षात्कार' का सम्पादन (1994-95), महात्मा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय के लिए भवानी प्रसाद मिश्र की रचनाओं का संकलन सम्पादन। पुरस्कार\ सम्मान: वागीश्वरी पुरस्कार (मध्य प्रदेश साहित्य सम्मेलन), माखनलाल चतुर्वेदी सम्मान (मध्य प्रदेश साहित्य परिषद्), सौहार्द पुरस्कार (उत्तर प्रदेश शासन), शमशेर सम्मान, मुक्तिबोध सम्मान (महाराष्ट्र मण्डल, रायपुर)।