
शैलेंद्र शैल
शैलेन्द्र शैल - जन्म: 15 अगस्त 1942, पंजाब के क़स्बे जैतो में। शिक्षा: एम.ए. (साहित्य) एम.एससी. (रक्षा अध्ययन)। स्नातक रक्षा सेवा स्टाफ़ कॉलेज 'आम आदमी के आस पास' और 'कविता में सब कुछ सम्भव' कविता संग्रह प्रकाशित प्रसिद्ध सन्तूर वादक पण्डित शिवकुमार शर्मा की आत्मकथा का 'सन्तूर : मेरा जीवन संगीत' नाम से अनुवाद भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा प्रकाशित कविताएँ हरियाणा साहित्य अकादमी के संकलनों—रसंभरा, कविता के आर पार कविता यात्रा और कविता समय में सम्मिलित कविताएँ, समीक्षाएँ, यात्रा वृत्तान्त एवं संस्मरण विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित-चर्चित। चिली के मूर्धन्य कवि निकानोर पार्रा, रूसी कवि बोरिस पास्तरनाक तथा पंजाबी के कई कवियों की कविताओं का अनुवाद। भारतीय वायुसेना की प्रशासिक सेवा में लम्बे समय तक महत्त्वपूर्ण पदों पर सेवारत। भारतीय वायुसेना मुख्यालय के निर्देशक पद से सेवानिवृत्त।