
डॉ प्रभाकिरण जैन
डॉ. प्रभाकिरण जैन - 30 अक्टूबर 1963 को हरबर्टपुर, देहरादून (उत्तराखंड) में जन्म । शिक्षा : राजनीतिशास्त्र में एम.ए., डी.फिल.। प्रकाशन : रंग-बिरंगे बैलून (शिशु गीत); वैशाली के महावीर (बाल काव्य हिन्दी, अंग्रेज़ी); गीत खिलौने (बाल गीत); नागफ़नी सदाबहार है (कविता संग्रह); दस लक्षण (दस रस वर्षण); अनाथ किसान (कहानी); कथासरिता कथासागर, गोबर बनाम गोवर्धन, जमालो का छुरा (कहानी); मनोनयन (राज्यसभा के मनोनीत सांसदों पर शोध पुस्तक); चहक भी ज़रूरी महक भी ज़रूरी (डॉ. शेरजंग गर्ग के साथ); वैशालिक की छाया में (राजेश जैन के साथ सम्पादन); चाणक्य, चैतन्य, महावीर, राम, सर्वपल्ली राधाकृष्णन, महात्मा गाँधी, अशोक (जीवन कथा) | सम्मान/पुरस्कार: हिन्दी अकादमी, दिल्ली द्वारा बाल साहित्य सम्मान और बाल एवं किशोर साहित्य सम्मान। आकाशवाणी, दूरदर्शन एवं अन्य चैनलों पर अनेक महत्त्वपूर्ण कार्यक्रमों की प्रस्तुति। स्टार टी.वी. द्वारा व्यंग्य कविताओं के कार्यक्रम का धारावाहिक प्रसारण। विदेशों में भी प्रस्तुतियाँ।