
मनीषा कुलश्रेष्ठ
मनीषा कुलश्रेष्ठ - जोधपुर, राजस्थान में जन्म। शिक्षा: एम.ए., एम.फिल. (हिन्दी साहित्य)। प्रकाशन: 'बौनी होती परछाईं' कहानी-संग्रह। बहुचर्चित कहानी 'कठपुतलियाँ' साहित्य अकादेमी द्वारा आठ भाषाओं में अनूदित। बोर्खेज़, ममोदा, माया एंजलू की चुनी हुई कहानियों एवं उपन्यास अंशों का अनुवाद। कथालेखन के अतिरिक्त इंटरनेट पर और नया ज्ञानोदय में हिन्दी कम्प्यूटिंग पर निरन्तर स्तम्भ-लेखन। पिछले सात वर्षों से हिन्दी नेस्ट.कॉम नामक हिन्दी की वेब पत्रिका का सम्पादन। पुरस्कार/सम्मान: राजस्थान साहित्य अकादमी से वर्ष 1989 में सम्मानित। साहित्य अकादेमी, दिल्ली द्वारा 2006 में पहलगाँव में आयोजित अनुवाद कार्यशाला में भागीदारी। कृष्ण बलदेव वैद फ़ेलोशिप-2007 के अन्तर्गत चयन।